5 लाख का लोन बिना ब्याज के करें प्राप्त, जल्दी करे इस योजना में आवेदन: Lakhpati Didi Yojana 2024

हेलो दोस्तों! आज हम आपको लखपति दीदी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। यह केंद्र सरकार द्वारा महिला कल्याण में जारी एक योजना हैं। इसमें महिलाओं को उद्यम स्थापना के लिए बिना किसी ब्याज के 5,00,000/- रुपये का लोन प्रदान किया जाता हैं। Lakhpati Didi Yojana 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

Lakhpati Didi Yojana 2024
Lakhpati Didi Yojana 2024

लखपति दीदी योजना

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए 2023 में लखपति दीदी योजना शुरू की गई। यह योजना देश में महिला सशक्तिकरण की तरफ़ एक महत्वपूर्ण कदम हैं। योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार स्थापना के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं।

लखपति दीदी योजना के माध्यम से सरकार स्वरोजगार स्थापना करने के लिए महिला को 5 लाख रुपये तक का ऋण बिना किसी ब्याज के उपलब्ध करवाती हैं। केंद्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत सन् 2025 तक देश की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करके लखपति बनने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।

Lakhpati Didi Yojana Official Website

योजना का नामLakhpati Didi Yojana Change
लाभमहिलाओं को रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण
लोन राशि5,00,000/- रुपए तक का ब्याज रहित ऋण
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह SHG से जुड़ी महिलाएँ
Official Websitelakhpatididi.gov.in
Lakhpati Didi Yojana Official Website

योजना के लाभ तथा उद्देश्य

  • देश में महिलाओं सशक्तिकरण को बढ़ावा
  • महिलाओं की पारिवारिक तथा सामाजिक स्थिति में सुधार
  • महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण
  • उधम तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी निर्धारित करना
  • आर्थिक रूप से कमजोर महिला वर्ग का उत्थान
  • परिवार कल्याण में महिला की भूमिका बढ़ाना
  • ऐसी महिलाएं जो शिक्षा की कमी के कारण मुख्य धारा से दूर हैं उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध करवाकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ना

महिलाओं को हर महीने मिल रहे 1500 रुपये, माझी लाडकी बहीण योजना लास्ट डेट नजदीक, जल्दी करे योजना में आवेदन

लखपति दीदी कौन हैं?

लखपति दीदी योजना के अनुसार लखपति दीदी किसे माना गया हैं? योजना के अंतर्गत लखपति दीदी से आशय ऐसी महिला से हैं जिसकी वार्षिक आय कम से कम 1,00,000/- रुपये हो। लखपति दीदी अपनी व्यक्तिगत जरूरतों तथा अपने बच्चों की जरूरतों के लिए परिवार के किसी अन्य सदस्य पर निर्भर नहीं होती हैं।

इसके साथ ही लखपति दीदी से आशय केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र तथा आत्मनिर्भर महिला से ही नहीं हैं, बल्कि ऐसी महिला से भी हैं जो समाज तथा परिवार उत्थान में अपनी एक सक्रिय भूमिका अदा करती हैं।

लखपति दीदी योजना का लाभ किसे दिया जाता हैं?

लखपति दीदी योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता हैं जो स्वयं सहायता समूह (SHG Self Help Group) से जुड़ी हुई हैं। सरकार SHG समूह से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रीय रोजगारों का प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रही हैं।

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत रोजगार प्रशिक्षण के लिए महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होता हैं। यह पूर्ण रूप से एक निःशुल्क प्रशिक्षण हैं। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार 5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाती हैं।

लखपति दीदी योजना में कौनसे प्रशिक्षण दिए जाते हैं?

  • कृषि संबंधित प्रशिक्षण:- लखपति दीदी योजना में कृषि से संबंधित आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जाता हैं। इसमें ड्रोन उड़ाना, ड्रोन से दवाइयों तथा कीटनाशकों का छिड़काव करना, ड्रोन की मरम्मत करना आदि कार्य करना सिखाया जाता हैं।
  • प्लंबिंग कार्य प्रशिक्षण:- इस प्रशिक्षण में महिलाओं को प्लंबिंग से संबंधित कार्य जैसे नल ठीक करना, रिपेयरिंग, लाइट फिटिंग आदि चीजों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता हैं।
  • LED बल्ब निर्माण:- लखपति दीदी योजना में महिलाओं को LED ब्लब बनाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता हैं।

इन सभी क्षेत्रों तथा इनसे जुड़े अन्य क्षेत्रों के किसी भी अन्य कार्य से संबंधित स्वरोजगार स्थापना के लिए महिलाएं बिना किसी ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकती हैं।

Lakhpati Didi Yojana Online Apply

लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसमें ऑफलाइन आवेदन करना होता हैं। आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या SHG समूह कार्यालय के माध्यम से लखपति दीदी योजना में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आप आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय से ही प्राप्त कर सकते हैं।

लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • फोटो
  • निवास प्रमाण
  • स्वयं सहायता समूह का सदस्यता प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

लखपति दीदी योजना के लिए कौन पात्र है?

लखपति दीदी योजना के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पात्र मानी गई हैं।

लखपति दीदी की राशि कितनी है?

लखपति दीदी योजना में 5 लाख रुपये की राशि का लोन बिना किसी ब्याज के उपलब्ध करवाया जाता हैं।

लखपति डीडी फॉर्म कैसे भरे जाते हैं?

लखपति दीदी योजना में अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र, महिला एवं बाल विकास कार्यालय तथा एसएचजी समूह कार्यालय से ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

लखपति दीदी का अर्थ क्या होता है?

वह महिला जिसकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये या इससे अधिक हो तथा जो अपनी तथा अपने बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों के लिए किस अन्य व्यक्ति पर निर्भर ना हो वह महिला लखपति दीदी की श्रेणी में आती हैं।

लखपति दीदी की स्कीम क्या है?

महिला सशक्तिकरण तथा महिला उद्यमशीलता को बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना शुरू की गई हैं।

Hi there, I'm KK Ujjawal. I've been deeply immersed in the world of writing, both as an author and a content creator for public notifications. It's been quite a journey, weaving words together to create meaningful narratives and informative pieces that connect with people.

Leave a Comment