अब महिलाएं फ्री में कर सकेगी बीएड, सरकार दे रही पूरी फीस: Mukhyamantri Bed Sambal Yojana

प्रदेश में महिलाओं की साक्षरता दर बढ़ाने के विषयांतर्गत राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Bed Sambal Yojana शुरू की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को B.Ed. पाठ्यकर्म में शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने हेतु सम्पूर्ण संस्थागत फीस का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। योजना के अंतर्गत पात्रता, फीस का भुगतान तथा आवेदन करने से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी लेख में बताई जा रही हैं।

Mukhyamantri Bed Sambal Yojana
Mukhyamantri Bed Sambal Yojana

मुख्यमंत्री बी एड संबल योजना

राजस्थान सरकार द्वारा सन् 2015 में मुख्यमंत्री बी.एड. संबल योजना शुरू की गई। इस योजना का पूरा नाम विधवा/ परित्यक्ता मुख्यमंत्री बी.एड. संबल योजना हैं। यह योजना विधवा तथा परित्यक्त महिलाएं जो शैक्षणिक क्षेत्र (Teaching Field) में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं उनके लिए शुरू की गई हैं। योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में बी.एड. पाठ्यकर्म में प्रवेश लेने वाली इन महिलाओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाते हैं:-

  • पंजीकृत महिला द्वारा बी.एड. ट्रेनिंग के दौरान संबंधित महाविद्यालय/ संस्था की सम्पूर्ण फीस का भुगतान राजस्थान सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • यह सत्र के दोनों वर्षों के लिए मान्य होगा।
  • संबंधित संस्था को पंजीकृत महिला के लिए जितना संभव हो हर प्रकार की सहायता करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

Mukhyamantri Bed Sambal Yojana PDF

बी.एड. संबल योजना के लाभ

  • बी.एड. संबल योजना के माध्यम से देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • विधवा तथा परित्यक्त महिलाओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता प्राप्त होगी।
  • इन महिलाओं को अपने जीवन व्यापन के लिए नौकरी पाने योग्य योग्यता प्राप्त हो सकेगी।
  • परिवार तथा समाज के विकास में महिलाओं को सक्रिय भूमिका निर्वहन के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
  • एकल अभिभावक महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे जिससे वे अध्यापन क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकेगी।

योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री बी.एड. संबल योजना का लाभ केवल विधवा तथा परित्यक्त महिलाओं को दिया जाता हैं। इसके लिए महिला का संबंधित शैक्षणिक सत्र में बी.एड. के लिए प्रवेश लिया होना अनिवार्य हैं। महिला के पास संबंधित पात्रता की सत्यता के लिए जरूरी प्रमाण पत्र होना चाहिए।

यदि महिला ने पुनर्विवाह कर लिया हैं तो वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं मानी गई हैं। इसके साथ वे महिलाएं जो राज्य या केंद्र सरकार द्वारा जारी इस प्रकार की किसी अन्य योजना का लाभ ले रही हैं वे भी इस योजना में पात्र नहीं मानी गई हैं।सत्र 2015 से पहले बी.एड. कर चुकी महिलाएं भी बी.एड. संबल योजना में आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।

बी.एड. संबल योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार महिला के पास कुछ दस्तावेजों का होना आवश्यक हैं। आवेदन करने से पहले यह सभी दस्तावेज आपके पास होने चाहिए। लेख में आगे सामान्य दस्तावेज बतायें जा रहे हैं, सम्पूर्ण दस्तावेजों की जानकारी आप अपने महाविद्यालय से प्राप्त कर सकती हैं।

दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक की पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • रंगीन फोटो
  • नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र
  • विधवा महिला के लिए:- विधवा प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र,
  • परित्यक्त महिला के लिए:- कोर्ट द्वारा तलाक के समय दी गई डिक्री

Mukhyamantri Bed Sambal Yojana शपथ पत्र प्रारूप

मुख्य मंत्री बी.एड. संबल योजना में दस्तावेजों के साथ नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र संलग्न होना अनिवार्य होता हैं। इस शपथ पत्र में निम्नलिखित जानकारी दर्ज की हुई होना अनिवार्य हैं:-

छात्रध्यापिका का नाम, पिता का नाम, निवासी, पति का नाम, पति के पिता का नाम, विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी जिसमें मृत्यु की तिथि अंकित हो, परित्यक्त होने की स्थिति में कोर्ट द्वारा जारी तलाकनामा संख्या, डिक्री तथा तलाक प्रमाणित होने की तिथि अंकित होना अनिवार्य। अंत में महिला द्वारा वर्तमान में पुनःविवाहित ना होने की शपथ।

B.Ed. संबल योजना क्या है?

राजस्थान राज्य सरकार द्वारा विधवा व परित्यक्त महिलाओं को मुफ्त में बी. एड. प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री बी एड संबल योजना शुरू की गई हैं।

परित्यक्ता प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है?

कोर्ट द्वारा प्राप्त तलाकनामा डिक्री तथा अन्य दस्तावेजों की सहायता से अपने संबंधित पंचायत समिति या नगर पालिका से परित्यक्ता प्रमाण पत्र बनवा सकते सकते हैं।

Hi there, I'm KK Ujjawal. I've been deeply immersed in the world of writing, both as an author and a content creator for public notifications. It's been quite a journey, weaving words together to create meaningful narratives and informative pieces that connect with people.

Leave a Comment